Tomato Soup Recipe: सर्दियों के लिए वरदान है टमाटर का सूप, 15 मिनट में हो जाएगा तैयार

Khushi Srivastava

सामग्री
4-5 टमाटर, मक्खन, काला नमक, काली मिर्च पाउडर और ब्रेड क्रंब्स

सबसे पहले टमाटर धोकर बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें

एक बर्तन में दो कप पानी डालकर मीडियम आंच पर टमाटर उबालने के लिए रखें

टमाटर को तब तक उबालें जब तक वे अच्छी तरह से नर्म न हो जाएं

जब टमाटर पक जाएं, तो आंच बंद कर दें और टमाटर को निकालकर ठंडे पानी में डालें

अब टमाटर का छिलका आसानी से उबाल कर निकाल लें

फिर टमाटर को अच्छी तरह से पीसे

पीसे हुए टमाटर के गूदे को छानकर बीज अलग कर दें

अगर सूप ज्यादा गाढ़ा हो, तो उसमें पानी मिलाकर 5-6 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने के लिए छोड़ दें

अब सूप तैयार है, इसमें मक्खन, नमक, काली मिर्च पाउडर और ब्रेड क्रंब्स डालकर सर्व करें