Top 10 most beautiful bollywood actress: 90 के दशक की ये एक्ट्रेस आज भी दिखती हैं खूबसूरत, देखें तस्वीरें

Priya Mishra

90s की कुछ अभिनेत्रियां तो आज भी बहुत खूबसूरती दिखती है मानो जैसे की उनकी खूबसूरती उनकी उम्र के साथ ही बढ़ती आई है ।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का। जिन्हें बॉलीवुड क्वीन के नाम से भी जाना जाता हैं।

दूसरा नाम हैं रवीना टंडन का, जी हां ये वही हैं जिन्होंने कभी अँखियों से गोली मार कर दर्शकों का दिल जीता तो कभी तू चीज बड़ी हैं मस्त मस्त पर अपनी अदायों से लोगों को थिरकने पर मजबूर किया।

अपनी अदाओं से यूपी बिहार को लूट लेने वाली शिल्पा शेट्टी का इस लिस्ट में नाम न हो तो बेकार हैं।

आपको कुछ कुछ होता हैं की चुलबुली सी अंजली का किरदार तो याद ही होगा। इस फिल्म में अंजलि का किरदार निभाने वाली काजोल को सभी ने खूब पसंद किया।

मिस इंडिया के खिताब को अपने नाम कर चुकी जूही चावला भी एक ऐसी ही एक्ट्रेस हैं जिनपर उम्र का असर पड़ता नजर नहीं आता हैं।

कैंसर को मात दे चुकी सोनाली बेंद्रे आज भी कई यंग एक्ट्रेस को अपनी खूबसूरती से मात देती है।

कपूर खानदान लाड़ली बेटी करिश्मा कपूर उन चंद एक्ट्रेसेस में हैं एक हैं जिन्हे उनके एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों के दिलों पर आज भी राज करती हैं।

नब्बे के दशक की जानी-मानी अदाकारा तब्बू ने उस समय में तमाम फिल्मों में काम किया था। हालांकि आज भी एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लोगों का मन मोह लेती हैं।

मैं हूँ न, सिर्फ तुम और आँखें जैसी तमाम फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज भी अपने लुक्स से फैंस के दिलों पर राज करती हैं।

नब्बे के दशक की मशहूर ऐक्ट्रेस प्रीति ज़िंटा भले ही अपना देश छोड़ कर पति के साथ विदेश में बस गई हो लेकिन आज भी उनके फैंस उन्हें उतना ही प्यार देते हैं।