By Ritika
Feb 02, 2024
कंट्रोवर्शियल क्वीन पूनम पांडे का 32 साल की उम्र में निधन हो गया है, उन्हें सर्वाइकल कैंसर था
पूनम पांडे के मैनेजर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है, उन्होंने बताया कि 1 फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद उन्होंने दम तोड़ा है
2020 में सैम बॉम्बे से शादी के कुछ ही समय बाद पूनम पांड ने अपने पति पर घरेलु हिंसा का आरोप लगाया था
लॉकडाउन के दौरान एक्ट्रेस अपने पूर्व पति सैम के साथ सैर पर निकली थीं तब नियम तोड़ने के कारण पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था
2011 में, पूनम ने BCCI को पत्र लिखकर कहा था कि अगर भारत 2011 क्रिकेट विश्व कप जीतता है, तो वह कपड़े उतार देंगी, लेकिन, BCCI ने उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं दी
पूनम को उस कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से डराया गया था, जिससे राज कुंद्रा भी जुड़े हुए थे, एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया कि बदला लेने के लिए उसका फोन नंबर लीक किया गया था
पूनम पांडे ने 2017 में पांडे ऐप लॉन्च किया था लेकिन ऐप पर बोल्ड कंटेंट के कारण Google ने इसे एक घंटे के अंदर ही प्ले स्टोर से ब्लॉक कर दिया था