Priya Mishra
गूगल की ग्लोबल सर्च लिस्ट 2024 में हिना खान और निमरत कौर ने कई दिग्गज सितारों को पीछे छोड़ते हुए टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में एक साउथ सुपरस्टार भी शामिल है।
हिना खान एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हैं। जो इस समय ब्रेस्ट कैंसर की स्टेज 3 पर हैं। यही वजह है कि हिना का नाम इस लिस्ट में शामिल किया गया है।
हिना ने खुद सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने कैंसर की जानकारी दी। उन्होंने इस पोस्ट में कई तस्वीरें भी डालीं। जिसमें वह अपनी मां की गोद में नजर आईं।
आपको बता दें कि हिना खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत हिट टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी। जिससे उन्हें काफी शोहरत मिली। अब एक्ट्रेस कई शो, सीरीज में काम कर चुकी हैं।
हिना खान के साथ-साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। निमरत ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया है।
लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ अफेयर की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि अभिषेक की वजह से ऐश उनसे अलग हो रही हैं। इन खबरों पर किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण का नाम भी गूगल की सर्च लिस्ट में शामिल है। दरअसल, एक्टर के लिए यह साल काफी खास रहा है।
दरअसल, पवन कल्याण ने इस साल एक्टिंग से थोड़ी दूरी बनाकर राजनीति में कदम रखा है। अब वह आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम हैं।