जल्द होगी लांच Toyota Camery Sedan, जानिए खास फीचर्स

Samiksha Somvanshi

Toyota की ये नई कार आपके लिए ज्यादा स्टाइलिश और आरामदायक हो सकती है।

Camry का डिजाइन पहले से ज्यादा बेहतर हो सकता है। इसमें नई हेडलाइट्स, स्लोपिंग रूफलाइन और बड़ा क्वार्टर ग्लास मिल सकता है।

Camry के अंदर 7.0-इंच का डिजिटल मीटर और 12.3-इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन मिल सकता है। इसमें ड्यूल-जोन एसी, हेड-अप डिस्प्ले और 9-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम भी होगा।

नई Camry में वायरलेस एपल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो, 360-डिग्री कैमरा और ड्यूल पैन सनरूफ मिल सकता है।

Camry 2.5 लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन के साथ आ सकती है। यह 218 पीएस की पावर और 221 एनएम टॉर्क जेनरेट कर सकता है।

साथ ही इसमें ECVT गियरबॉक्स और निकेल-मैटल हाइड्राइड बैटरी भी शामिल हो सकती है।

Camry में मल्टीपल एयरबैग्स, ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और एडवांस सेफ्टी सिस्टम मिल सकता है। इस लेटेस्ट सेफ्टी टेक्नोलॉजी से आपका सफर और भी सेफ हो सकता है।

नई Camry की कीमत करीब 48 लाख रुपए हो सकती है। साथ ही यह सिर्फ पेट्रोल हाइब्रिड वेरिएंट में आएगी और इसे CKD रूट से भारत में लाया जा सकता है।

नई Toyota Camry 11 दिसंबर 2024 को लॉन्च होगी। इसकी डिलीवरी 2025 से शुरू हो सकती है और ये शानदार फीचर्स और दमदार इंजन के साथ लग्जरी सेडान के रूप में लांच होगी।