Trending Blouse: वार्डरोब में जरुर होने चाहिए इस तरह के ब्लाउज, कभी भी पड़ सकती है जरुरत

Khushi Srivastava

मिरर वर्क ब्लाउज: किसी भी सिंपल साड़ी को रिच लुक देने के लिए मिरर वर्क ब्लाउज काम में आ सकते हैं

गोल्डन ग्लिटर ब्लाउज: किसी भी कलर के लहंगे और साड़ी के साथ गोल्डन ग्लिटर ब्लाउज को पेयर किया जा सकता है

वेलवेट ब्लाउज: वेलवेट के ब्लाउज लहंगे और साड़ी दोनों के साथ कैरी किए जा सकते हैं, इसलिए एक ब्लैक वेलवेट ब्लाउज आपके पास होना ही चाहिए

ब्लैक ब्लाउज: ब्लैक ब्लाउज हर मौके पर उपयुक्त होता है, चाहे वह पार्टी हो या ऑफिस मीटिंग, यह हर साड़ी और लहंगे के साथ मैच करता है

वेस्टर्न स्टाइल ब्लाउज: जैसे कि स्किन-फिट या क्रॉप टॉप स्टाइल ब्लाउज। यह कैजुअल ड्रेस के साथ पहना जा सकता है और ट्रेंड में भी रहता है

फुल स्लीव्स ब्लाउज: सर्दियों के मौसम में यह ब्लाउज बहुत काम आता है

प्रिंटेड ब्लाउज: रंग-बिरंगे फूलों के प्रिंट वाले ब्लाउज डेली वेयर या कैजुअल लुक के लिए बेस्ट होते हैं

चिकनकारी या एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज: खास अवसरों या त्योहारों के लिए एक एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज जरूरी है, जो एक क्लासी लुक देता है

सेक्विन या शिमरी ब्लाउज: यह पार्टी या शादी जैसे खास मौकों के लिए बहुत अच्छी चॉइस होती है, ये ब्लाउज आपके लुक और भी ग्लैमरस बना देता है