Trendy Blouse Designs: इस शादी सीजन पहनें ये Trendy Design Blouses, नहीं हटेंगी लोगों की नजरें

Khushi Srivastava

ब्लाउज़ डिज़ाइन साड़ी और लहंगे को एक खास लुक देते हैं। आजकल के ट्रेंड्स में बहुत सी नई और स्टाइलिश डिज़ाइन्स देखने को मिलती हैं। यहां हम 9 ट्रेंडी ब्लाउज़ डिज़ाइन्स के बारे में बात करेंगे

हॉल्टर नेक ब्लाउज़: हॉल्टर नेक ब्लाउज़ एक मॉडर्न और स्टाइलिश डिज़ाइन है, ये साड़ी या लहंगे के साथ एक अलग ही ग्लैमरस लुक देता है

बैकलेस ब्लाउज़: बैकलेस ब्लाउज़ एक क्लासिक डिज़ाइन है। यह डिज़ाइन शादी और खास अवसरों के लिए परफेक्ट है

स्ट्रैपलेस ब्लाउज़: स्ट्रैपलेस ब्लाउज़ हमेशा ही ट्रेंडी रहता है। इसमें कोई स्ट्रैप्स नहीं होते, जिससे यह कंधों को पूरी तरह से एक्सपोज़ करता है। यह डिज़ाइन हर साड़ी या लहंगे के साथ अच्छा लगता है, खासकर फेस्टिवल्स और पार्टीज़ के लिए

पफ स्लीव्स ब्लाउज़: पफ स्लीव्स ब्लाउज़ एक खूबसूरत डिज़ाइन है। इस ब्लाउज से लुक को एक वॉल्यूम मिलता है

व्यू-नेक या डीप नेक ब्लाउज़: व्यू-नेक या डीप नेक ब्लाउज़ बहुत ही स्टाइलिश और एलिगेंट होते हैं। यह डिज़ाइन गहरे कट के साथ होता है जो कूल दिखता है

फ्रंट कट ब्लाउज़: फ्रंट कट ब्लाउज़ में ब्लाउज़ के फ्रंट में एक कट या स्लिट होता है, जो इसे एक मॉर्डन टच देता है। यह डिज़ाइन साड़ी या लहंगे के साथ बहुत ही आकर्षक लगता है और आपको एक खास लुक देता है

स्ट्रैप ब्लाउज़:  स्ट्रैप ब्लाउज़ का डिज़ाइन स्लीक और कूल होता है। इसमें पतले या चौड़े स्ट्रैप्स होते हैं, जो कंधे पर फॉर्म फिट होते हैं। यह डिज़ाइन हर तरह की साड़ी और लहंगे के साथ परफेक्ट है

ऑफ-शोल्डर ब्लाउज़: ऑफ-शोल्डर ब्लाउज़ एक ट्रेंडी और ग्लैमरस डिज़ाइन है। इसमें कंधे पूरी तरह से एक्सपोज़ होते हैं और यह लुक बहुत ही स्टाइलिश बनाता है। यह डिज़ाइन खासकर पार्टी और वेडिंग लुक्स के लिए आदर्श है