Dhadak 2 Update: "Aashiqui 3" Controversy के बीच Tripti का बड़ा खुलासा

Damini Singh

Tripti Dimri पिछले कुछ दिनों से 'Aashiqui 3' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस ने अपने फैंस को गुड न्यूज दिया है। Tripti dimri

पिछले साल तृप्ति डिमरी की कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इस साल वो और भी बेहतरीन और अच्छे प्रोजेक्ट्स के लिए तैयार हैं।

एक्ट्रेस के पास पाइपलाइन में रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘धड़क 2’ है, जिसमें वो सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आने वाली हैं।

एक्ट्रेस ने हाल ही में इस फिल्म पर एक खास अपडेट दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि इसकी शूटिंग लगभग पूरी हो गई है।

एक्ट्रेस ने कहा कि फिल्म के जल्द रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने को-एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को अमेजिंग शख्स बताया।

बता दें कि ‘धड़क 2’ की अनाउंसमेंट पिछले साल यानी मई 2024 में की गई थी।

इस दौरान बताया गया था कि तृप्ति और सिद्धांत विदिशा और नीलेश के किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म एक लव स्टोरी बेस्ड होगी और इसमें खूब चैलेंजेस भी देखने को मिलेंगे।

इस फिल्म को पहले 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। मगर अब रिलीज डेट बाद में रिवील की जाएगी।

देखना होगा की क्या तृप्ति की ये फिल्म ऑडियंस को पसंद आएगी या फिर नहीं।