होली के पक्के रंग को आसानी से हटाने के लिए आजमाएं ये टिप्स

Shweta Rajput

होली खेलने के बाद स्किन और बालों से रंग निकालना काफी मुशिक्ल होता है। ये पक्के रंग स्किन पर बुरी तरह फैल जाते हैं जो आसानी से हटते नहीं हैं

होली पर कुछ लोग कैमिकल वाले रंगों का इस्तेमाल करते हैं जो स्किन को नुकसान तो पहुंचाते हैं और उनको हटाना काफी मुश्किल होता है

लेकिन कुछ आसान टिप्स को अपनाकर आप होली के पक्के रंगों को आसानी से हटा सकते हैं आइए जानते हैं रंगो को हटाने के कुछ आसान टिप्स

बेसन और दही का पेस्ट बनाकर लगाने से रंग जल्दी छूट जाता है

शैंपू और बेकिंग सोडा को मिलाकर लगाने से भी रंग जल्दी छूट जाता है

नींबू , ईनो और शैंपू को मिलाकर लगाएं

बालों से रंग को निकालने के लिए सरसों या नारियल का तेल लगाएं

शरीर से रंग हटाने के लिए तिल के तेल से मालिश करें

होली खेलने से पहले अपने चेहरे और हाथों में वैसलीन लगाएं