Khushi Srivastava
तुलसी में विटामिन सी, जिंक और आयरन जैसे विटामिन और खनिज होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए जरूरी हैं। तुलसी का काढ़ा गले की खराश, खांसी और जुकाम को ठीक करने में बहुत असरदार है
तुलसी का काढ़ा पेट की गैस, अपच और कब्ज को दूर करने में मददगार है। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और सांस की अन्य समस्याओं में इसके सेवन से राहत मिलती है
बुखार में भी तुलसी का काढ़ा पीने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह शरीर का तापमान नियंत्रित करता है और जल्दी आराम मिल जाता है
तुलसी के काढ़े का सेवन त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से मुंहासों से छुटकारा मिलता है
काढ़ा बनाने के लिए आप तुलसी की ताजा कम से कम पांच से छह पत्तियां लें और इसे अच्छे से धो लें। एक कप पानी में इन पत्तियों को उबालें और इसमें थोड़ा अदरक या काली मिर्च डाल सकते हैं
मीडियम आंच पर इसे लगभग पांच से सात मिनट तक उबालने के बाद छान लें और स्वाद के लिए शहद मिलाकर पीएं
एक बार इसका सेवन करने से पहले किसी डॉक्टर से सलाह लें, यदि आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो इसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है