5 शानदार कलर ऑप्शन्स, बेहतरीन फीचर्स के साथ TVS ने लॉन्च की Apache RTX 300, कीमत सिर्फ ₹1.99

By Khushi Srivastava

Oct 24, 2025

AUTO

TVS मोटर कंपनी ने अपनी पहली एडवेंचर टूरिंग बाइक Apache RTX 300 को भारत में लॉन्च कर दिया है।

इसकी शुरुआती कीमत ₹1.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

यह मोटरसाइकिल TVS के नए RT-XD4 इंजन प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर एडवेंचर राइडिंग को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

बाइक का डिजाइन रैली-स्टाइल से इंस्पायर्ड है। इसमें: ‘I’ शेप वाली LED हेडलाइट्स, मस्कुलर फ्यूल टैंक, ट्रांसपेरेंट विंडस्क्रीन और फ्रंट बीक-लाइक डिज़ाइन शामिल हैं।

यह बाइक चार अलग-अलग राइडिंग मोड्स के साथ आती है: अर्बन, रेन, टूर और ऑफ-रोडिंग

यह बाइक 5 रंगों में उपलब्ध है: पर्ल व्हाइट, वाइपर ग्रीन, लाइटनिंग ब्लैक, मेटैलिक ब्लू, टार्न ब्रॉन्ज