मार्किट में लांच हुई TVS की नई बाइक, Royal Enfield और Jawa से करेगी मुक़ाबला

Samiksha Somvanshi

गोवा में MotoSoul 4.0 इवेंट में कंपनी ने नई 2025 TVS Ronin से पर्दा उठाया, TVS की ये नयी बाइक एक क्रूजर बाइक है।

टीवीएस रोनिन के नए मॉडल को अगले साल जनवरी में होने वाले भारत मोबिलिटी शो के तहत ऑटो एक्सपो 2025 में भी पेश किया जा सकता है।

2025 TVS Ronin में आपको दो नए कलर वेरिएंट्स मिलेंगे, जिनमें ग्लेशियर सिल्वर और चारकोल एंबर शामिल है।

इन दो नए कलर ने मौजूदा मॉडल के डेल्टा ब्लू और स्टारगेज ब्लैक पेंट को रिप्लेस किया है।

आपको बता दें की पहली बार रोनिन के मिड-स्पेक वेरिएंट में डुअल चैनल ABS दिया गया है।

टीवीएस रोनिन के मौजूदा मॉडल को तीन वेरिएंट्स- SS, DS और TD में बेचा जाता है, SS की एक्स- शोरूम कीमत 1.35 लाख रुपये है।

टीवीएस रोनिन DS का एक्स-शोरूम प्राइस 1.57 लाख, जबकि TD की एक्स-शोरूम कीमत 1.71 लाख रुपये है।

नई टीवीएस रोनिन में 225.9cc सिंगल सिलेंडर इंजन की पावर मिलेगी, इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड और जावा की बाइक्स से होगा।