50 साल की उम्र में Twinkle Khanna हुईं ग्रेजुएट

By  Ekta Tripathi

Jan 17 20240

एक्टिंग छोड़ ट्विंकल खन्ना सालों पहले राइटर बन चुकी हैं

उन्होंने अब तक अपनी चार किताबें लिखी हैं

हालांकि इसी के साथ-साथ एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई भी पूरी की जो वह सालों पहले छोड़ चुकी थी

एक्ट्रेस ने कोरोना के बाद फिर से पढ़ने का फैसला किया और उन्होंने लंदन की यूनिवर्सिटी में फिक्शन राइटिंग मास्टर प्रोग्राम में एडमिशन लिया था

बीते दिनों एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने बेटे आरव के साथ मिलकर यूनिवर्सिटी में एडमिशन फॉर्म भरे थे

हालांकि, एक्ट्रेस की पढ़ाई पूरी हो चुकी है और उन्हें डिग्री भी हासिल हो गई है

जिसकी जानकारी एक्टर अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके दी है और साथ ही साथ प्यार भरी बधाई भी दी हैं

अक्षय कुमार ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, दो साल पहले जब आपने मुझसे कहा था कि आप फिर से पढ़ाई करना चाहती हैं

घर, करियर, अपने और बच्चों के साथ-साथ एक पूर्ण छात्र जीवन का प्रबंधन करते देखा तो मुझे पता चला कि मैंने एक सुपर वुमेन से शादी की है

आज तुम्हारे ग्रेजुएशन पर मैं यह भी चाहता हूं कि मैंने थोड़ा और अध्ययन किया होता ताकि मुझे इतने शब्द मिल सकें कि मैं तुम्हें बता सकूं कि तुम मुझे कितना गर्व महसूस कराती हो, टीना। बधाई हो और आई लव यू

अक्षय कुमार की इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं