Types of Chutneys: पराठे के साथ परोसें ये 7 तरह की चटनियां

Khushi Srivastava

ठंड के मौसम में ये 7 तरह की चटनियां किसी भी पराठे का स्वाद बढ़ाने के लिए काफी हैं

टमाटर लहसुन की चटनी
टमाटर, लहसुन, सरसों के दानें और लाल मिर्च की ये चटपटी चटनी थोड़ी तीखी होती है

लाल मिर्च की चटनी
लाल मिर्च की चटनी को सूखी लाल मिर्च, अदरक, लहसुन और नींबू के रस के साथ बनाएं

धनिया की चटनी
ताजे धनिया के पत्तों, लहसुन, हरी मिर्च और चुटकी भर नमक को पीसकर टेस्टी चटनी बनाएं है

आम की चटनी
खट्टी और मीठी स्वादिष्ट आम की चटनी आम, काली मिर्च, तेजपत्ता और लौंग से बनाई जाती है

राजस्थानी लहसुन की चटनी
लहसुन के स्वाद से भरपूर इस राजस्थानी चटनी को आप पराठों या बाजरे की रोटी के साथ खा सकते हैं

हरे लहसुन की चटनी
यह चटनी लोगों को बहुत पसंद आएगी। मौसमी हरे लहसुन से बनी यह चटनी पराठों के लिए भी एकदम सही है

पुदीना चटनी
झटपट बनने वाली ये आसान चटनी ताजगी से भरपूर है। पुदीने की पत्तियों, जीरा, प्याज और दही से बनी यह चटनी पराठों के स्वाद को बदल देती है