Netherlands vs UAE: यूएई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Ranjan Kumar

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 सीजन 2023-27 का 47वां मैच आज संयुक्त अरब अमीरात बनाम नीदरलैंड टीम के बीच खेला जा रहा है।

यह मुकाबला अल अमरात स्थित अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) में खेला जा रहा है।

संयुक्त अरब अमीरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना है।

बता दें, संयुक्त अरब अमीरात ने टूर्नामेंट में 10 मैच खेले हैं। इनमें से सिर्फ 2 में जीत हासिल की है।

टीम को 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर है।

दूसरी ओर नीदरलैंड ने 10 मैच खेले हैं। इनमें से 6 मैचों में जीत और 4 में हार झेलना पड़ा है।

नीदरलैंड की टीम 12 अंकों के साथ टीम चौथे नंबर पर है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच जारी है।

नीदरलैंड् की प्लेइंग 11 में विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डोड, नोआ क्रॉस, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान) शामिल हैं।

संयुक्त अरब अमीरात की प्लेइंग 11 में मुहम्मद वसीम, तनिष सूरी, वृत्य अरविंद (विकेटकीपर), विष्णु सुकुमारन, राहुल चोपड़ा (कप्तान), बासिल हमीद, अयान अफजल खान, अली नसीर, ध्रुव पराशर, राहुल भाटिया, जुनैद सिद्दीकी शामिल हैं।