कश्मीर में Uber देगा इटली जैसा मज़ा और सर्विस

Samiksha Somvanshi

अगर आप कश्मीर घूमने जा रहे हैं, तो अब आप उबर ऐप के जरिए केवल टैक्सी ही नहीं, डल लेक में शिकारा से घूमने के लिए डायरेक्ट उबर से बुकिंग कर पाएंगे।

इटली की तरह अब भारत में भी आप ऐप के जरिए कश्मीर की मशहूर डल लेक में शिकारा राइड की बुकिंग कर सकते है।

उबर के मुताबिक, ये इंडिया में ही नहीं पूरे एशिया में ऐसी पहली सर्विस शुरू की गई है, जो ग्राहकों को पर्यटन के लिए और आकर्षित करेगा।

कंपनी ने अभी अपने प्लेटफॉर्म पर लिमिटेड 'शिकारा' को ऑनबोर्ड किया है, धीरे-धीरे इसमें और शिकारा राइडर्स भी शामिल हो जाएंगे।

आप सब को उबर ऐप पर शिकारा बोट का एक आइकन शो होगा जहां पर आप सरकार द्वारा तय रेट्स पर शिकारा राइड को बुक कर पाएंगे।

आप सुबह 10 से शाम 5 बजे के लिए एक बार में एक घंटे के लिए शिकारा राइड बुक कर सकेंगे। ये शिकारा डल लेक पर शिकारा घाट नंबर-16 पर मिलेगी।

एक बार में 4 यात्री इसमें सफर कर सकते हैं, वहीं उबर शिकारा राइड को 15 दिन से लेकर 12 घंटे पहले तक बुक किया जा सकता है।

उबर यूरोप के कुछ देश में इस तरह की सर्विस देती है, इसमें इटली के वेनिस शहर में चलने वाली परंपरागत बोट राइड भी शामिल है।