समझें Bitcoin के काम करने की प्रक्रिया

Rahul Kumar

आप अपने मित्रों को अपना पता बता सकते हैं ताकि आप उनको या वे आपको भुगतान कर सकते हैं। वास्तव में, यह ईमेल की तरह काम करता है फरक यह है कि पता केवल एक ही बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

ब्लॉक चेन सार्वजनिक साझा बही खाता है जिस पर पूरा Bitcoin नेटवर्क निर्भर करता है।

सभी पुष्टि लेनदेन ब्लॉक चेन में शामिल होते हैं। इस तरह, Bitcoin बटुआ खर्च हो सकने वाली शेष राशि की गणना कर सकता है और नए लेनदेन सत्यापित किए जा सकते हैं

जानने के लिए कि कितने bitcoins है जो वास्तव में खर्चा करने वाले के स्वामित्व में हैं। ब्लॉक चेन की अखंडता और क्रमांक आदेश गूढ़लेखन. के साथ लागू होते हैं।

लेन – देन Bitcoin बटुओं के बीच मूल्य का हस्तांतरण हैं, जो ब्लॉक चेन में शामिल हो जाते हैं। Bitcoin बटुआ गुप्त डेटा रखता है जो निजी कुंजी या बीज कहलाता है

जो लेनदेन पर हस्ताक्षर करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है, इस बात का प्रमाण देते हुए कि यह मालिक के बटुए से आए हैं। हस्ताक्षर एक बार जारी किए जाने के बाद लेन – देन, किसी के द्वारा परिवर्तित किए जाने से रोकता है।

सभी लेनदेन उपयोगकर्ताओं के बीच प्रसारित किए जाते हैं और 10 मिनट में अंदर नेटवर्क द्वारा पुष्टि शुरू होती है, उस प्रक्रिया के माध्यम से जिसे मायनिंग कहते हैं।