Lifestyle

सर्दियों में खूब खाया जाता है गुजरात में उंधियू!

By Pratibha

 Feb ,6, 2024

भारत में खानपान में भी भिन्नता देखने को मिलती है। हर जगह के मौसम और वातावरण के मुताबिक खानपान अलग होता है।

जैसे कि पंजाब में मक्के का सेवन ज्यादा होता है, तो वहीं राजस्थान में बाजरा ज्यादा खाया जाता है।

इसी तरह गुजरात में उंधियू का सेवन काफी ज्यादा किया जाता है।

दरअसल, यह कई सारी सब्जियों को मिलाकर तैयार की गई डिश होती है, जिसे सर्दियों के दौरान ज्यादा खाया जाता है। ये डिश न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है तो आइए जानते हैं।

पाचन स्वस्थ रखे उंधियू का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में सब्जियां पाई जाती हैं, जिससे पाचन स्वस्थ रहता है।

पोषक तत्वों से भरपूर इस रेसिपी को तैयार करने के लिए कई सारे बीन्स इस्तेमाल किये जाते हैं। इसलिए इसमें बी-विटामिन, फोलेट, फाइबर और प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है। 

इम्यूनिटी बनाए रखे उंधियू में कई सारी अलग-अलग सब्जियां और मसाले इस्तेमाल होते हैं। इसलिए इसके सेवन से सर्दियों में इम्यूनिटी बनी रहती है।

आयरन का बेहतरीन सोर्स इसमें आयरन की मात्रा ज्यादा होती है। इसके सेवन से आयरन लेवल मेंटेन रहता है, जिससे शरीर मे खून की कमी नहीं होती है।