Gadgets

इन 5 स्मार्ट तरीकों से बिना Password के Unlock करें अपना Smartphone

By- Khushboo Sharma

March 26, 2024

क्या आप भी अपने स्मार्टफोन में पासवर्ड डालकर अपने फोन को अनलॉक करते हैं? तो आप बहुत साल पीछे हैं क्योंकि अब फोन को अनलॉक करने के बहुत से हाईटेक तरीके आ गए हैं

आज की स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि बिना पासवर्ड के फोन को अनलॉक कैसे करें

Unlock With Smart Lock स्मार्ट लॉक एंड्रॉयड फोन का एक शानदार फीचर है जो आपको अपने डिवाइस को अपने घर या ऑफिस जैसे ट्रस्टवर्ती स्थानों पर अनलॉक रखने की इजाजत देता है

On-body detection यह फीचर यूजर्स की बॉडी (जैसे हाथ और फेस) को डिटेक्ट करके डिवाइस को ऑटोमेटिक तरीके से अनलॉक कर देता है

वॉयस मैच (Voice Match) वॉयस मैच भी एक कमाल का फीचर है। इसमें जैसे ही फोन आपकी आवाज पहचान लेगा वो ऑटोमेटिक अनलॉक हो जाएगा

फेस अनलॉक (Face Unlock) यदि आप अपने पासवर्ड का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो आप फेस अनलॉक की मदद से भी फोन को अनलॉक कर पाएंगे। मतलब आप फोन की तरफ देखेंगे और फोन अनलॉक हो जाएगा

फिंगरप्रिंट अनलॉक (Fingerprint UnLock) फेस अनलॉक और पासवर्ड के अलावा एंड्रॉयड फोन में फिंगरप्रिंट अनलॉक का भी फीचर मिलता है। यानी आपको केवल उंगली लगानी और फोन अनलॉक हो जाएगा। आजकल हर एक फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने लगा है