World
By- Khushboo Sharma
Feb 15, 2024
BAPS हिंदू मंदिर अबू धाबी में बना पहला हिंदू मंदिर है। इस मंदिर को BAPS स्वामीनारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है
इस तीर्थस्थल का उद्घाटन 14 फरवरी को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था
यह अबू धाबी-दुबई हाईवे के पास मौजूद है
BAPS हिंदू मंदिर पूरे मध्य पूर्व में अपनी तरह का एकमात्र पत्थर का मंदिर है
यहां आपको BAPS स्वामीनारायण मंदिर की कुछ अनदेखी और अनोखी तस्वीरें देखने को मिलेगी
हिंदू भिक्षु सोमवार, 12 फरवरी को अबू मुरीखा के मंदिर में पहुंचे थे
इस मंदिर की कुल ऊंचाई 108 फीट और लंबाई 262 फीट है
मंदिर में स्वामीनारायण, अक्षर-पुरुषोत्तम, राधा-कृष्ण, राम-सीता, लक्ष्मण, हनुमान, शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, पद्मावती की मूर्तियाँ मौजूद हैं
अगस्त 2015 में, संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने अबू धाबी में एक हिंदू मंदिर के निर्माण के लिए भूमि प्रदान करने के फैसले की घोषणा की थी