BOLLYWOOD

Urvashi Rautela Latest News: राजनीति में दम दिखाएंगी एक्ट्रेस

By PRIYA MISHRA

MARCH 22, 2024

उर्वशी रौतेला बॉलीवुड इंडस्ट्री की स्टाइल आइकॉन हैं

उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों से ज्यादा लग्जरी लाइफ स्टाइल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं

हाल में ही उनका एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने राजनीति में एंट्री की ओर इशारा किया है

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें राजनीति में एंट्री का ऑफर मिला है

यानी उनको चुनाव लड़ने के लिए टिकट ऑफर हुई है

उर्वशी रौतेला से सवाल किया गया, राजनीति में आपकी कितनी दिलचस्पी है 

एक्ट्रेस ने जवाब में कहा पहले ही मुझे टिकट मिला है तो मुझे उस पर फैसला लेना है कि मैं चुनाव लड़ू या नहीं

एक्ट्रेस ने कहा मुझे अभी नहीं पता कि मैं राजनीति में आ रही हूं या नहीं 

 लेकिन मैं आप लोगों की राय जानना चाहती हूं

उर्वशी के इस बयान को सुनने के बाद फैंस शॉक में हैं फैंस तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे है

कई फैंस का कहना है कि उन्हें राजनीति में नहीं आना चाहिए और अपने काम पर ही ध्यान देना चाहिए