iPhone 16 के साथ यूजर्स को मिलेगी AirPods की सौगात

By: Nisha Pathak

April 03, 2024

Gadgets

Apple दो नए एयरपोड्स मॉडल के अपकमिंग iPhone 16 सीरीज के साथ लॉन्च किए जाने की खबर है

इस सीरीज को इसी साल सितंबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है, सीरीज के लिए एक इवेंट आयोजित किया जाएगा

इसी इवेंट के दौरान AirPods को लॉन्च किया जाएगा, इनमें कई फीचर्स को अपग्रेड के तौर पर शामिल किया होगा

इसमें ANC और चार्जिंग केस में स्पीकर मिलता है जो फाइंड माय लोकेशन ट्रैकिंग के काम आता है, दोनों मॉडल्स में चार्जिंग के लिए यूएसबी पोर्ट दिया जाएगा

एक रिपोर्ट के अनुसार, एपल हियरिंग एड जैसे नए सॉफ्टवेयर फीचर्स पर भी काम कर रहा है, जो IOS 18 की रिलीज के साथ आ सकता है

इसके अलावा एपल द्वारा इस साल के अंत में अपडेटेड एयरपॉड्स मैक्स पेश करने की भी उम्मीद है, इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी-सी पोर्ट शामिल होगा