By Khushi Srivastava

Vastu Tips for Good Health: अच्छी सेहत चाहते हैं तो घर में इन बातों का जरुर रखें ध्यान

Sept 07, 2025

वास्तु से जुड़ी कुछ चीजें हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं। ऐसे में इन बातों का ध्यान रखना जरुरी होता है। 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बेडरूम में अनुपयोगी और पुरानी वस्तुओं को जमा करके नहीं रखना चाहिए। 

बिस्तर के ठीक सामने दर्पण नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। 

सोने के कमरे में देवी-देवताओं की मूर्ति या चित्र लगाना वास्तु में अशुभ माना गया है। 

भोजन करते समय हमेशा अपना मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखना चाहिए। 

स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए घर में पौधे लगाना लाभकारी होता है, इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और परिवार में प्रसन्नता बनी रहती है। 

घर में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने के लिए रोज सुबह और शाम खिड़कियां व दरवाजे खोलना चाहिए।