Viral
BY: Namita Dixit
3 april 2024
शरीर के लिए प्रोटीन बेहद जरुरी पोषक तत्व है, प्रोटीन की वजह से हड्डियां और मांशपेशियां मजबूत होती है
शाकाहारी भोजन खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर नहीं किया जा सकता, अगर आप शाहकारी है, तो प्रोटीन डाइट में ये चीजें जरूर शामिल करें
दूध दूध कैल्शियम प्राप्ति का बेहतरीन माध्यम है, लेकिन दूध से कैल्शियम के साथ ही प्रोटीन की भी प्राप्ति होती है, यही वजह है दूध आपके शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है
ड्राईफ्रूट्स आप हर दिन काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोठ और मखाने का सेवन करेंगे तो आपको जीवन में कभी भी प्रोटीन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा
दही जिन्हें दूध पीना पसंद नहीं वे लोग हर दिन एक कटोरी दही दोपहर के भोजन में खाएं, इससे आपको प्रोटीन की प्राप्ति तो होगी ही साथ ही पेट में ठंडक भी रहेगी
देसी चना देसी चने को आप फ्राई करके या फिर स्प्राउट्स के रूप में नाश्ते का हिस्सा बना सकते हैं
छाछ और लस्सी दूध और दही के अतिरिक्त छाछ और लस्सी भी प्रोटीन के लिए शानदार ड्रिंक्स हैं, आप नाश्ते और लंच के बीच के समय में इनका सेवन कर सकते हैं
राजमा राजमा प्रोटीन से भरपूर होता है, यदि आप अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं तो आपको निश्चित रूप से सप्ताह में कम से कम दो बार राजमा खाना चाहिए
सोयाबीन सोयाबीन का सेवन आप दाल, आटा, बड़ी और दूध इत्यादि रूपों में कर सकते हैं, यह प्रोटीन का प्राकृतिक सोर्स है
प्रोटीन से भरपूर सब्जियां फूल गोभी, हरी मटर, पालक और मशरूम, शतावरी और सुंदरी की फली, ये कुछ ऐसी सब्जियां हैं, जो आपके शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने में सहायता करती हैं
दालें जरूर खाएं अरहर, उड़द, मूंग, मसूर, चने, छोले इत्यादि दालों का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए, पूरे दिन तीनों भोजन में कम से कम दो बार के खाने में अलग-अलग दाल का उपयोग जरूर करना चाहिए