Virat Kohli Birthday: विराट-अनुष्का कैसे बन गए 'विरुष्का', बेहद दिलचस्प है लव स्टोरी

Khushi Srivastava

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं, और इस खास मौके पर वह सुर्खियों में हैं

विराट कोहली अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के कारण हमेशा मीडिया और फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं

विराट और अनुष्का की जोड़ी फैंस के बीच सबसे प्रिय और चर्चित जोड़ियों में से एक मानी जाती है

विराट और अनुष्का की मुलाकात 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन शूट के दौरान हुई थी, जो उनके रिश्ते की शुरुआत बनी

पहली मुलाकात में ही दोनों के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग बन गई थी, जिससे दोनों को एक-दूसरे का साथ अच्छा लगा

विराट और अनुष्का ने अपनी बॉन्डिंग के बाद एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था, और मीडिया में उनकी जोड़ी की चर्चा होने लगी

दोनों को कई बार पब्लिक प्लेस में एक साथ देखा गया था

हालांकि, विराट और अनुष्का ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की थी

2017 में विराट और अनुष्का ने इटली के टस्कनी में शादी कर ली थी, और अब दोनों दो बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं, वामिका और अकाय हैं