By Divya Verma
May 22, 2024
Source: Pexels
Travel
इंसान के जीवन में जिम्मेदारी एक ऐसा मोड़ होता है जहां पर कई सारी उम्मीदें उस पर टिकी होती है हालांकि उनकी भी समय सीमा होती है। एक वक्त आने पर इंसान को अपने काम से रिटायरमेंट मिल ही जाता है
अब सवाल उठता है कि ऐसे में रिटायरमेंट में बाद कहां घूमने का प्लान बनाया जाएं? तो आज की स्टोरी में हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारें में बताने वाले है
Chandigarh, Punjab अगर प्रकृति को करीब से देखना चाहते हैं तो चंडीगढ़ और पंजाब से ज्यादा अच्छा ऑप्शन और कहीं नहीं। आप यहां पर आकर तरह-तरह के खेत देख सकते हैं
Dharamshala, Himachal Pradesh अगर जन्नत का जिक्र किया जाए तो हिमाचल प्रदेश का नाम आना तो लाजमी है। तिब्बत और भारत की संस्कृति का यहां अनोखा मेल देखने को मिलता है। यहां एक बार जरूर जाए
Ooty, Tamil Nadu नीलगिरी पर्वत की गोद में बसा ऊटी बेहद ही खूबसूरत है अगर शहर की भीड़भाड़ की आवाज को छोड़ना चाहते तो यहां की प्राकृतिक शांति को महसूस करना काफी अच्छा ऑप्शन होगा
Lonavala, Maharastra शहरीकरण को छोड़कर अगर प्रकृति को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो अपने रिटायरमेंट के बाद यहां आने का प्लान जरूर बनाएं, यहां की साफ हवा और सुंदर लैंडस्केप आपको रिलैक्स करने में काफी मदद करेंगे
Kochi, Kerala रिटायरमेंट के बाद केरल घूमना भी काफी अच्छा ऑप्शन है। यहां की खूबसूरत वादियों में आपको शांति का अहसास होगा