BOLLYWOOD

Vivian Dsena News: क्या धर्म के साथ अपना नाम भी बदल चुके हैं? 

By PRIYA MISHRA

MARCH 21, 2024

विवियन डीसेना के दीवाने आपको सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी मिलेंगे

उनके टीवी शोज इंडोनेशिया से लेकर तुर्की तक कई देशों में अलग अलग भाषाओं में डब करके ऑन एयर किए गए हैं

यही वजह है कि उनकी इंटरनेशनल फैन फॉलोविंग है 

विवियन की पत्नी नूरन अली भी कुछ इस तरह से ही उन्हें मिली थी

सोशल मीडिया से दूरी बनाने वाले विवियन आज कल सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ बात करने की कोशिश कर रहे हैं

सवाल-जवाब के इस सिलसिले के दौरान विवियन से उनके फैंस ने नाम को लेकर सवाल किया

जब विवियन से पूछा गया कि इस्लाम कबूल करने के बाद उन्होंने अपना नाम क्या रखा है

एक्टर ने कहा मैं उस व्यक्ति से मिलना चाहूंगा, जिसने आपको बताया है कि इस्लाम अपनाने के बाद मेरे लिए अपना नाम बदलना जरूरी है

 एक्टर ने 2022 मैं अपनी मिस्र गर्लफ्रेंड नूरन अली से शादी की थी

 पेशे से एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट नूरन ने मिस्र में विवियन से शादी की थी और इन दोनों की एक बेटी भी है