By Khushi Srivastava
Oct 07, 2025
GADGETS
Vivo ने अपनी नई सीरीज V60e 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अभी सिर्फ कैमरा, बैटरी और लॉन्च की तारीख की जानकारी दी है।
V60e स्मार्टफोन शानदार डिजाइन, स्मार्ट फीचर और दमदार कैमरे से लैस है।
रियर कैमरा में 200MP मुख्य कैमरा + 8MP अल्ट्रा वाइड, 30x सुपर जूम, Aura Light दी गई है।
साथ ही फ्रंट कैमरा की बात करें तो यह 50MP का दिया गया है।
इस स्मार्टफोन में 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट सिस्टम भी हैं।
8GB RAM+128GB स्टोरेज वाले विरिएंट की कीमत ₹29,999 है, जबकि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹33,999 है।