BOLLYWOOD

National Cinema Day पर सिर्फ 99 रूपये में देखें कोई भी फिल्म, जल्द करें ऑनलाइन बुकिंग

By PRIYA MISHRA

SEP 19, 2024

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन आफ इंडिया ने इस साल राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के लिए 20 सितंबर की तारीख तय की है

 राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स ट्रेड बाडी की तरफ से कहा गया है कि देश भर के सिनेमाघरों में सिनेप्रेमियों के लिए टिकट केवल 99 रुपये में उपलब्ध होंगे

पीवीआर आइनॉक्स, सिनेपोलिस, मिराज, मूवी टाइम और डिलाइट सहित चार हजार से अधिक स्क्रीनों पर फिल्में दिखाई जाएंगी

इन फिल्मों को मिलेगा नेशनल सिनेमा डे का फायदा 'स्त्री 2', 'तुम्बाड़', 'गोट' और 'द बकिंघम मर्डर्स' जैसी फिल्में  दिखाई जाएगी 

इसके अलावा 20 सितंबर को सिद्धांत चतुर्वेदी की 'युध्रा' भी रिलीज हो रही है 

राष्ट्रीय फिल्म दिवस को हर उम्र के दर्शकों को सिनेमाई आनंद देने के लिए पिछले दो वर्षों से मनाया जा रहा है

99 रुपये की टिकट वाले ऑफर का फायदा उठाने के लिए बस अपनी लोकेशन सिलेक्ट करें, डेट में 20 सितंबर चुनें 

इसके बाद अपना टिकट बुक ऑप्शन पर जाकर अपनी सीट बुक करें और पेमेंट करें

 इसके अलावा पास के मूवी थिएटर जाकर फिल्म का नाम बताकर भी 99 रुपये में टिकट खरीदा जा सकता है