Bollywood
By- Khushboo Sharma
Feb 08, 2024
प्यार के इस महीने में, आपकी वॉचलिस्ट बेहतरीन रोमांस से भरी होनी चाहिए। आज की स्टोरी में हम आपको कुछ ऐसी फिल्में बताएंगे जिन्हें आप अपने पार्टनर के साथ देख सकते है
TITANIC (टाइटैनिक) यह एक ऐसी फ़िल्म है जिसे कई बार देखा जा सकता है। अपने पार्टनर के साथ ये रोमांटिक फिल्म देखें और प्यार को और भी गहरा करें
FORREST GUMP (फ़ॉरेस्ट गंप) यह एक और दिल को छू लेने वाली फिल्म है जो आपको पक्का इसके दृश्यों से बांधे रखेगी। ये रोमांटिक ड्रामा स्ट्रीम करने के लिए नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है
HER (हर) जो लोग रोमांटिक फिल्मों से ऊब चुके हैं उनके लिए यह फिल्म निश्चित रूप से ताजी हवा के झोंके का काम करेगी। यह रोमांटिक ड्रामा नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए आपको आसानी से मिल जाएगी
LA LA LAND (ला ला लैंड) इस संगीतमय नाटक में रोमांस और बुद्धि के तत्व हैं जो फिल्म को पूर्णता प्रदान करते हैं। यह म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए अवेलेबल है
ABOUT TIME (अबाउट टाइम) यह उन रोमांटिक ड्रामा में से एक है जो अपने काल्पनिक स्टोरी से आपको हैरान कर देगा। इसका प्लॉट एक मनमोहक प्रेम कहानी को पेश करता है