Wedding Outfits 2024: हर नजर जाएगी ठहर जब शादी के फंक्शन में पहनेंगी ऐसे बंधेज प्रिंट आउटफिट

Anjali Dahiya

करिश्मा तन्ना ने अपने हल्दी फंक्शन में खूबसूरत बंधेज प्रिंट यलो लहंगा पहना था और साथ में प्लेन दुपट्टा पेयर किया था

किसी करीबी की शादी का हल्दी फंक्शन अटेंड करना हो या फिर खुद की हल्दी है, आप करिश्मा तन्ना के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं

वेडिंग सीजन हो तो सुर्ख बंधेज साड़ी की बात ही अलग होती है, शादी वाले दिन के लिए दीपिका पादुकोण की साड़ी से आइडिया लिया जा सकता है

एक्ट्रेस ने जाल वाले बंधेज प्रिंट की साड़ी पहनी है, जिसमें गोल्डन एंब्रॉयडरी वर्क भी किया गया है

हल्दी फंक्शन अटेंड करना है तो एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश से आइडिया लें, उन्होंने यलो कलर का बंधेज प्रिंट वी नेक फ्रॉक सूट पहना है और उसके साथ में एंब्रॉयडरी बॉर्डर वाला दुपट्टा पेयर किया है

सिंपल मेकअप और कानों में झुमके के साथ लुक को पूरा किया है

मेहंदी हो या फिर संगीत नाइट अगर टशन वाला लुक चाहिए तो रकुल प्रीत से आइडिया लें, एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर का को-ऑर्ड सेट पहना है

क्रॉप टॉप के साथ बंधेज प्रिंट पैंट्स स्टाइल ट्राउजर कैरी किया है और साथ में गोल्डन थ्रेड वर्क की हुई वेलवेट फैब्रिक की जैकेट कैरी की है

बंधेज में भी कई तरह के डिजाइन होते हैं, वेडिंग सीजन के लिए एक्ट्रेस सोनम कपूर की साड़ी से आइडिया लें

एक्ट्रेस ने मैरून कलर की घरचोला साड़ी पहनी है, जिसके किनारों पर लेस वर्क किया गया है

सोनम कपूर ने सीधे पल्ले में साड़ी ड्रेप की है और मांग टीका, झुमके के साथ बालों में गजरा लगाकर लुक को पूरा किया है