Wedding Outfits 2024: ठंड की शादी में पहनें ऐसे कपड़े, मिलेगा रिच लुक, सर्दी भी नहीं लगेगी

Anjali Dahiya

सर्दियों में शादी अटेंड करनी है तो आप एंब्रॉयडरी किए गए वेलवेट फैब्रिक के सूट बनवा सकती हैं, क्योंकि ये फैब्रिक काफी भारी होता है, जिससे आपको सर्दी नहीं लगेगी और रॉयल लुक भी मिलेगा

इसके लिए पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के इन दो सूट लुक से आइडिया लिया जा सकता है

शादी और पार्टी में साड़ियां तो खूब पसंद की ही जाती हैं, लेकिन सर्दी हो तो स्वेटर की वजह से लुक न खराब हो जाए इसको लेकर काफी उलझन हो जाती है

ऐसे में माधुरी दीक्षित की तरह आप अपनी साड़ी के साथ मैच करता हुआ लॉन्ग श्रग कैरी करें, इससे स्टाइल भी एड होगा और आपको सर्दी भी नहीं लगेगी

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने रेड कलर के क्रॉप टॉप के साथ फ्रिल स्कर्ट और श्रग कैरी किया है

इस तरह का को-ऑर्ड सेट सर्दियों में काफी बढ़िया लुक देगा, क्योंकि ये स्टाइलिश तो लगेगा ही साथ ही में फुल स्लीव लॉन्ग श्रग में सर्दी से भी बचाव होगा, आप चाहे तो श्रग के लिए थोड़ा हैवी फैब्रिक चुन सकती हैं

सर्दियों की शादी में रिच और कंफर्टेबल लुक पाना है तो हिमांशी खुराना के इस लुक से आइडिया लें

एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर का फुल स्लीव फ्लोर लेंथ फ्रॉक सूट पहना है, जिसपर मिरर वर्क किया गया है

सूट के साथ में शाइनी गोल्डन फैब्रिक का दुपट्टा पेयर किया गया है और मैचिंग मिरर वर्क की लेस से बॉर्डर बना है

सर्दियों की शादी में साड़ी पहननी है तो फैब्रिक का खास ध्यान रखें, इस तरह की साड़ी लें जो हैवी फैब्रिक की हो

इसके लिए आथिया शेट्टी के इस लुक से आइडिया लें. एक्ट्रेस ने पिंक कलर की बनारसी साड़ी पहनी है, जिसके किनारे लेस से तैयार किए गए हैं