Wedding Saree Looks: शोभिता धुलिपाला ही नहीं इन एक्ट्रेसेस ने भी अपनी शादी में पहनी साड़ी

Anjali Dahiya

विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय ने एक्टर अभिषेक बच्चन संग साल 2007 में शादी रचाई थी, अपने इस खास दिन पर ऐश्वर्या ने गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं

उनकी ब्राइडल कांजीवरम साड़ी को मशहूर डिजाइनर नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था, रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस की साड़ी की कीमत 75 लाख रुपये थी

इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है, एक्ट्रेस ने 2 रीति-रिवाजों से एक्टर रणवीर सिंह संग शादी रचाई थी

दीपिका ने कोंकणी वेडिंग सेरेमनी के दौरान लाल रंग की टिशू साड़ी पहनी थी, उनकी इस साड़ी को डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी ने तैयार किया था.

आलिया भट्ट ने भी अपनी शादी में लहंगे के बजाए साड़ी को चुना था, एक्ट्रेस ने अपने स्पेशल डे पर सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की हुई ऑफ व्हाइट कलर की ऑरगेंजा साड़ी पहनी थी

इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को काफी सिंपल और एलिगेंट रखा था, साड़ी के साथ आलिया ने ज्वैलरी में चौकर, झुमका और माथा पत्ती के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था

पत्रलेखा ने एक्टर राजकुमार राव संग शादी रचाई है. एक्ट्रेस ने भी अपनी शादी पर लहंगे को नहीं बल्कि साड़ी को चुना था, उन्होंने अपने स्पेशल डे पर लांल रंग की सब्यासाची की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी

साड़ी के साथ पत्रलेखा ने मैचिंग रेड वील लिया था जो उनके लुक को और खूबसूरत बना रहा था, एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ हैंडक्राफ्टेड ज्वैलरी वियर की थी.

एक्ट्रेस यामी गौतम ने डायरेक्टर आदित्य धर संग शादी रचाई है, यामी ने अपने ट्रेडिशनल अंदाज में शादी की थी. अपने स्पेशल डे पर एक्ट्रेस ने रेड साड़ी को चुना था

साथ ही यामी ने अपने पहाड़ी ट्रेडिशन के मुताबिक गोल्ड की हैवी नथ भी कैरी की थी जो उनके लुक को और खूबसूरत बना रही थी.

सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ महीने पहले ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग कोर्ट मैरिज की, एक्ट्रेस ने अपने स्पेशल डे पर अपनी मां सालों पुरानी आइवरी कलर की साड़ी को चुना, जिसमें चिकनकारी वर्क हुआ था

इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने ज्वैलरी भी कम रखी थी और गजरे से अपने लुक को कंप्लीट किया था.