Neha Singh
केला शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है
केले को ज्यादातर जिम करने वाले लोग दूध के साथ लेते है
हालांकि रोजाना एक केला खाने से आपका बढ़ता वजन घट सकता है
दरअसल केला नाश्ते या वर्कआउट से पहले खाने से आपको अपना पेट लंबे समय तक भरा लगेगा
इसे खाने से एनर्जी मिलती है साथ ही इसे खाने से आप ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं
केले में फाइबर की काफी अधिक मात्रा होती है, जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती और लंबे समय तक पेट भरा लगता है
केले के अंदर पोटेशियम की भी अधिक मात्रा होती है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है
केले को नाश्ते में खाने से दिन की शुरुआत जरूरी पोषक तत्वों से होगी
केले को स्मूदी बनाकर, शेक बनाकर या खाली खाया जा सकता है