Lifestyle

 ईद के मौके पर इन शरबतों से करें मेहमान का स्वागत

By Pratibha 

9 April 2024

रमज़ान का महीना चल रहा है इस दौरान इस्लाम धर्म के लोग पूरे दिल से रोजा रखते हैं और इबादत करते हैं

इस दौरान कई लोग अपनी सेहत का ख्याल नहीं रखते हैं पूरे दिन पानी भी न पीने के बाद शाम को इफ्तार के समय तक बहुत कमजोरी और थकान महसूस होती है

इसलिए जरूरी है कि इफ्तार के समय तरल आहार लिया जाए ताकि शरीर में पानी की कमी न हो

गुड़ का शरबत  गुण के शरबत को पीना काफी फायदेमंद होता है. इसे पीने से कई बीमारियों में लाभ मिलता है यह वजन को भी कंट्रोल रखने में मदद करता है

चंदन का शरबत चंदन से बनने वाला शरबत भी शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में काफी मददगार होता है इसका स्वाद भी काफी पसंद किया जाता है

तरबूज का शरबत तरबूज में 90 फीसदी से ज्यादा पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है तरबूज का शरबत शरीर को ठंडा रखने में मददगार होता है

कैरी का शरबत  इसे कैरी का पन्ना भी कहा जाता है ये स्वाद में जितना शानदार होता है, हीट स्ट्रोक से बचाने में भी उतना ही कारगर होता है

सौंफ का शरबत  सौंफ वैसे भी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है. ऐसे में सौंफ का शरबत सेहत के लिहाज से काफी लाभदायक होता है