By Ritika
April 06, 2024
गुलाब जामुन और काला जामुन दोनों ही लोकप्रिय भारतीय मिठाईयों में शामिल हैं, हालांकि दोनों में काफी अंतर है आइए इनके बारे में जानते हैं
इन दोनों में सबसे बड़ा अंतर इनके रंग का ही है, गुलाब जामुन हल्क सुनहरे होते हैं और काले जामुन गहरे काले रंग के होते हैं
इन दोनों की बनावट में भी अंतर होता है, काले जामुन बाहर से सख्त और ड्राई फ्रूट्स भरे होते हैं जबकि गुलाब जामुन नर्म होते हैं
वहीं, काले जामुन को सामान्य तापमान पर परोसा जाता है जबकि गुलाब जामुन को गर्मागर्म खाया जाता है, हालांकि इन्हें ठंडा करके भी खाया जा सकता है
गुलाब जामुन सॉफ्ट होते हैं यह चाशनी से भरे होते हैं, काले जामुन थोड़े सख्त होते हैं और इन्हें ज्यादा रस के साथ नहीं खाया जाता है