क्या है Ghibli Anime Style? GPT-4o टूल से Ghibli एनिमे स्टाइल में ऐसे बदलें अपनी पसंदीदा तस्वीरें

Prachi Kumawat

OpenAI द्वारा हाल ही में एक नया इमेज जनरेशन टूल GPT-4o लॉन्च किया गया है

इस टूल की मदद से यूजर्स अपनी पसंदीदा तस्वीरों को खास Ghibli एनिमे स्टाइल में बदल सकते हैं

Ghibli इमेजेज इस वक़्त इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं

आइए जानते हैं आखिर ये घिबली एनिमे स्टाइल इमेज क्या है

OpenAI का एक नया एडवांस्ड AI मॉडल है जिसमें ‘Images in ChatGPT’ नामक फीचर दिया गया है। इस फीचर का इस्तेमला करके यूजर्स किसी भी तस्वीर को Ghibli स्टाइल में बदल सकते हैं

आपको बस एक फोटो अपलोड करके AI को उसे Ghibli लुक देने के लिए कहना है जिसके बाद AI उस तस्वीर को जापानी एनीमेशन स्टाइल में ट्रांसफॉर्म कर देगा

Ghibli स्टाइल जापान के मशहूर Studio Ghibli से प्रेरित है जो दुनिया के कुछ बेहतरीन एनिमेटेड फिल्म्स के लिए जाना जाता है

इस फीचर के आते ही सोशल मीडिया पर Ghibli स्टाइल इमेजेस की बाढ़ आ गई है