Ritika Jangid
Espresso, कैपेचीनो और लाते कॉफी ये तीनों अलग-अलग प्रकार की होती है, इनका टेस्ट भी अलग होता है
लेकिन क्या आपको मालूम है कि कैपेचीनो या लाते से Espresso कैसे और कितनी अलग है?
Espresso को सबसे बेसक कॉफी माना जाता है
इसे ब्लैक कॉफी के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इसमें दूध का इस्तेमाल नहीं होता है
जबकि कैपेचीनो कॉफी में Espresso को गर्म दूध में मिलाया जाता है
इसे बनाने के लिए दूध को फ्रॉथिंग डिवाइस से झागदार बनाया जाता है
फिर दूध और झाग को Espresso के ऊपर डाला जाता है, इससे कैपेचीनो में मलाईदार टेस्ट आता है
लाते में भी Espresso, गर्म दूध और दूध के झाग होते हैं
लाते में कैपेचीनो के मुकाबले कम झाग होते हैं। वहीं, ये थोड़ी गाढ़ी भी होती है