By Ritika
April 08, 2024
हैदराबाद का 56 मीटर ऊंचा चारमीनार एक प्रतिष्ठित ऐतिहासिक स्थल है, आइए जानते है इसे क्यों बनाया गया था
चारमीनार को कुतुब शाही के वंश के पांचवें राजा, मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने साल 1591 में बनवाया था
एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेग जैसी महामारी के खात्म होने के बाद चारमीनार को हैदराबाद शहर की स्थापना को चिह्नित करने के लिए बनाया गया
स्मारक के चौकोर ढांचे के प्रत्येक किनारे की लम्बाई लगभग 20 मीटर है जिसके हर कोने पर एक मीनार है
इसे अपने चारों ओर बने मीनारों के चलते चारमीनार कहा जाता है, प्रत्येक मीनार 24 मीटर ऊंची है
चारमीनार बनाने में ग्रेनाइट और चूना मोर्टार सामग्री का यूज हुआ है, इसे भारतीय-अरबी वास्तुकला शैली में बनाया गया है