Written by Ritika
क्या है गैस सिलेंडर पर लिखे कोड का अर्थ?
आपने भी रसोई गैस सिलेंडर पर लिखा एक कोड देखा होगा
जहां से गैस सिलेंडर पकड़ते है ये कोड वहां लिखा होता है, उपभोक्ताओं के लिए इन कोड का अर्थ जानना जरूरी है
क्योंकि गैस सिलेंडर पर लिख इस कोड का कनेक्शन उपभोक्ता की सुरक्षा से है।
कोड में A,B,C और D का मतलब महीने से है। A का मतलब है जनवरी, फरवरी और मार्च, B का मतलब अप्रैल मई और जून
वहीं, अंको से पहले C लिखा है तो इसा मतलब जुलाई, अगस्त सितंबर और D का मतलब अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर है
ये सिलेंडर की टेस्टिंग के कोड होते है, नंबर साल को बताता है
अगर C-26 लिखा है तो मतलब है सिलेंडर की टेस्टिंग 2026 में जुलाई से सितंबर के बीच होगी
वहीं, अगर किसी सिलेंडर पर पिछला साल लिखा है तो ये खतरनाक है, घर पर सिलेंडर हमेशा आगे के साल का होना चाहिए