Samiksha Somvanshi
भारत के कई घरों में चाय से ही सुबह शुरू होती है, लेकिन वो चाय महज 2 मिनट में पक कर तैयार हो जाती है। लेकिन सऊदी की स्पेशल चाय काफी अलग है।
भारत की ही तरह सऊदी अरब में भी जब कोई मेहमान घर आता है तो उसको चाय पिलाए जाने का कल्चर है। साथ ही सऊदी में ब्लेक, ग्रीन, ब्लू समेत कई तरह के कलर की चाय बनती है।
सऊदी की सुबह से लेकर रात तक पकाई जाने वाली यह चाय वेस्टर्न सऊदी के हिजाज क्षेत्र के कैफे में मिलती है।
इस चाय को छोटे से टेरा-कोट्टा कप में सर्व किया जाता है. भारत में रोजाना पकाई जाने वाली चाय में चीनी, पत्ती और दूध डाला जाता है। वहीं, सऊदी की चाय इससे ज्यादा अलग नहीं है, तो जानते है इसके बारे में विस्तार से।
सऊदी की स्पेशल चाय को तैयार करने के लिए पानी, चाय की पत्तियां और चीनी को एक बर्तन में सुबह से लेकर आधी रात के बाद तक लगातार उबाला जाता है।
जेद्दा में एक फेमस दुकान के मालिक ने बताया चीनी, पत्ती के साथ-साथ इस चाय को स्पेशल बनाने के लिए इसमें पुदीना, दालचीनी और इलायची का भी इस्तेमाल किया जाता है।
लगातार उबालने से इस चाय में एक अलग ही स्वाद आता है, इस चाय की कीमत 8 सऊदी रियाल होती है जो भारत के 179 रुपये के बराबर है।