Neha Singh
आज भारत और म्यांमार में कई जगहों पर भयानक भूकंप आया
भारत में दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए
ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि भूकंप के दौरान सबसे सुरक्षित जगह कौन सी है
अगर आप कहीं बाहर हैं तो भूकंप के समय सबसे पहले आप इमारतों, पेड़ों और स्ट्रीट लाइट से दूर चले जाएं
आप इन सभी जगहों से दूर किसी खुली जगह पर जा सकते हैं
किसी खुली जगह पर जाकर जमीन पर लेट जाएं और झटके रुकने तक वहीं रहें
दूसरी तरफ अगर आप भूकंप के दौरान घर पर हैं तो घर में ही जमीन पर लेट जाएं
इसके अलावा आप अपने घर में किसी भी मजबूत टेबल के नीचे छिप सकते हैं
टेबल या डेस्क के नीचे छिपने के बाद अपने सिर को ढक लें, ऐसे आप भूकंप के दौरान खुद को सुरक्षित रख सकते हैं