iPhone के एड में 9:41 टाइम का क्या है सीक्रेट कनेक्शन?

By: Nisha Pathak

March 16, 2024

Gadgets

आईफोन के एड में हमेशा 9 बजकर 41 मिनट का टाइम ही दिखाया जाता है, इसके पीछे एक कारण बड़ा कारण है

दरअसल इस टाइम की शुरुआत साल 2007 में हुई थी. जब 2007 में पहला आईफोन लॉन्च किया गया था 

तब स्टीव जॉब्स चाहते थे कि जब फोन लॉन्च हो उस दौरान जो टाइम हो रहा हो, वो ही सेम टाइम आईफोन में और बैकग्राउंड में चल रही प्रेजेंटेशन में भी होना चाहिए

जैसे मान लीजिए अगर फोन 10 बजकर 20 मिनट पर लॉन्च हो तो वहां दिख रही हर स्क्रीन पर भी यही टाइम शो होना चाहिए.इसके हिसाब से आईफोन को 9 बजकर 41 मिनट पर लॉन्च किया जाना था

लेकिन जब उस दौरान फोन लॉन्च हुआ तो घड़ी में और हर स्क्रीन पर 9 बजकर 42 मिनट हो रहे थे, इसके बाद से इस सिस्टम को कंटीन्यू किया गया है

लेकिन 2007 के बाद 2010 में इस टाइम को बदला गया और ये प्लानिंग के मुताबिक, 9 बजकर 41 मिनट रखा गया, जिसके बाद से 16 साल से लगातार यही टाइम चला आ रहा है