Vastu Tips
By- Yogita Tyagi
April 04, 2024
बृहस्पति के बहुत से उपाय किए जाते हैं जिससे शुभ प्रभाव में वृद्धि की जा सके या अशुभ प्रभावों को कम किया जा सके क्योंकि जीवन में प्रमोशन बृहस्पति ही देता है
बृहस्पति के बहुत से उपाय हैं जैसे स्टोन धारण करना लेकिन स्टोन आम आदमी खरीद नहीं सकता है क्यों पुखराज एक महंगा पत्थर है
इसका मतलब यह नहीं है कि हम बृहस्पति के प्रभावों में वृद्धि नहीं कर सकते हैं और भी बहुत से उपाय हैं जो बृहस्पति के प्रभाव को बढ़ा सकते हैं
आमतौर पर बृहस्पति के लिए दूध में हल्दी का प्रयोग भी होता है यह प्रयोग बहुत ही चमत्कारिक तरीके से काम करता है इसका प्रभाव 15 से 20 दिनों में दिखाई देता है
जैसे जैसे इसे प्रयोग किया जाता है शुभ और मांगलिक काम होने लगते हैं हालांकि खर्चा बढ़ सकता है लेकिन वह शुभ कामों में ही बढ़ता है
हल्दी के दूध का प्रयोग करने का अच्छा तरीका है कि सुबह शाम दोपहर जब भी आप दूध का उपयोग करते हैं उस समय उस दूध में मात्र एक चुटकी हल्दी मिलाएं
हल्दी उतनी ही मिलाएं जितनी से दूध में कुछ पीलापन आ जाए बहुत ज्यादा हल्दी मिलाने की आवश्यकता नहीं है
जो लोग दूध का सेवन नहीं करते वे चाय जरूर पीते होंगे जितनी आप चाय पीते हैं उतने ही दूध में चुटकी भर हल्दी मिला सकते हैं
इस उपाय को आप बृहस्पतिवार को सुबह शुरू करें और प्रतिदिन करें इससे आप बृहस्पति के प्रभाव में वृद्धि करेंगे
इसके द्वारा आप अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी निजात पा सकेंगे हल्दी को एक अच्छी औषधि के रूप में माना जाता है
इससे आप दो तरफा फायदे में रहते हैं बृहस्पति भी मजबूत होता है और स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी मिलता है