By Ritika
June 07, 2024
वजन कम करने के लिए लोग एक्सरसाइज पर ध्यान देते हैं लेकिन जितना ध्यान व्यायाम पर दिया जाता है उतना ही आपकी डाइटिंग पर भी होना चाहिए
Source- Pexels
वेट लॉस करने के लिए संतुलित और पौष्टिक डाइट लेना जरूरी है, आज हम आपको डेली डाइट रुटीन बताएंगे जिसे सुबह से शाम तक फॉलो करने के बाद आप अपना वजन घटा सकते हैं
सुबह का नाश्ता 7-8 बजे के बीच में कर लेना ठीक रहता है, आप नाश्ते में ओटमील, उपमा पोहा खा सकते हैं
वेजिटेबल या मीठा दलिया ( शक्कर की मात्रा कम) 2 उबले अंडे या ऑयल फ्री ऑमलेट भी आप नाश्ते में खा सकते हैं, सुबह 10 से 11 बजे के बीच में आप सीजनल फल, नट्स खा सकते हैं
लंच का टाइम 1 से 2 के बीच होना चाहिए, इसमें आप 1-2 मल्टीग्रेन या बाजरे की रोटी, कम तेल में पकी हुई सब्जी साथ ही सलाद खा सकते हैं
शाम को 4 से 5 बजे के बीच में ग्रीन टी या हर्बल टी आप पी सकते हैं, अंकुरित मूंग के प्याज, टमाटर और नींबू मिलाकर या फिर फ्रूट स्मूदी पी सकते हैं
7 से 8 बजे तक रात का खान खा लेना अच्छा होता है, डिनर हमेशा लाइट होना चाहिए, आप इसमें सूप, हल्की पकी हुई सब्जी, क्विनोआ या ब्राउन राइस या फिर मल्टीग्रेन रोटी खा सकते हैं