Social
By Pratibha
Feb ,11, 2024
देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने 2 जनवरी 1954 से भारत रत्न देने की शुरुआत की थी।
शुरुआत में ये सम्मान साहित्य, कला, विज्ञान और सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता था लेकिन धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ता जा रहा है।
सबसे पहले डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
साल 1954 में ही सी राजगोपालाचारी और सी वी रहमान को भारत रत्न दिया गया था।
अब 2024 में पांच लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है।
इससे पहले 1999 में 4 लोगों को एक साल में ही भारत रत्न दिया गया था।
भारत रत्न उन्हें दिया जाता है जो राष्ट्रीय मान्यता के प्रतीक के रूप में कार्य करता है और देश की उन्नति और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देता है।