Lifestyle

कब और क्यों मनाते हैं Rose Day ?

By Pratibha

Feb ,6, 2024

7 फरवरी से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन सप्ताह मनाया जाता है, जिसका हर दिन प्यार को बढ़ावा देने वाला होता है।

जिसे आप पसंद करते हैं, उसे गुलाब का फूल, टेडी, चॉकलेट देकर इम्प्रेस करते हैं तो वहीं प्रपोज और प्रॉमिस के साथ प्यार को जाहिर करने की कोशिश करते हैं।

हालांकि आइए जानते हैं कि कब है रोज डे और क्यों मनाते हैं गुलाब का दिन।

रोज डे कब है? वैलेंटाइन सप्ताह के पहले दिन यानी 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। इस दिन आप अपने पार्टनर, दोस्त या किसी खास को गुलाब का फूल देकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं।

रोज डे क्यों मनाते हैं? गुलाब प्रेम का प्रतीक होता है। किसी से प्यार करते हैं, या किसी से दोस्ती करना चाहते हैं, किसी को पसंद करते हैं  तो उसे गुलाब जरूर दें।

रोज डे का इतिहास रोज डे मनाने की एक खास वजह है। मुगल बेगम नूरजहां को लाल गुलाब पसंद थे। जहांगीर नूरजहां को खुश करने के लिए रोजाना एक टन ताजे लाल गुलाब उनके महल भेजा करते थे। उनकी यह प्रेम कहानी काफी प्रसिद्ध हो गई। जब लोग अपनी भावनाएं जताने के लिए गुलाब का फूल एक दूसरे को देते थे। इसी परंपरा को जारी रखने के लिए वैलेंटाइन सप्ताह का एक दिन रोज डे के तौर पर मनाया जाता है।