By Ritika
Jan 22, 2024
Bollywood
जाह्नवी कपूर की तुलना अकसर उनकी मां श्रीदेवी के साथ की जाती है, इस वजह से वह आलोचना का भी शिकार हुई हैं
जाह्नवी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके ऊपर उनकी मां की विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है और इसके लिए वह काफी गंभीर है
उन्होंने इंटरव्यू में कहा था, 'मैं मां की विरासत को नहीं छोड़ सकती, मुझे इसे आगे ले जाने की जरूरत है'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं कोशिश करते-करते मर जाऊंगी, यह मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है, मुझे दिन-रात कड़ी मेहनत करने की जरूरत है'
जाह्नवी ने कहा था, 'उन्हें ऐसा लगता है, जैसे उन्होंने किसी और की जगह ले ली, इसलिए जरूरी है कि उसे सही ठहराने के लिए वह कड़ी मेहनत से भरपाई करें'
बता दें, 2018 में आई फिल्म धड़क से जाह्नवी ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था
फिल्म में जाह्नवी को अपनी एक्टिंग के कारण काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था, वहीं काफी लोगों ने उन्हें श्रीदेवी से कंपेयर किया था