Social

कहां से आता है नारियल में पानी? 

By Ritika

June 13, 2024

नारियल पानी कई पोषक तत्वों का खजाना है, गर्मियों में इसे डिहाइड्रेशन से बचने के लिए कामयाब माना जाता है

Source-Pexels

एक नारियल के पेड़ पर 100 से ज्यादा फल आते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बाहर से सख्त और अंदर से कोमल नारियल में पानी कहां से आता है?  

बता दें कि नारियल के अंदर मौजूद पानी पौधे का एंडोस्पर्म (Endosperm) वाला हिस्सा होता है

ये पानी कोशिकाओं के जरिए फलों के अंदर लाया जाता है और जब इसमें एंडोरस्पर्म घुल जाता है तो यह गाढ़ा हो जाता है

नारियल का पेड़ पानी का कलेक्शन करने के लिए अपने फलों का इस्तेमाल करता है, पेड़ अपनी जड़ों से पानी इकट्ठा करके फलों के अंदर पहुंचाता है

बता दें कि इस प्रोसेस में पेड़ की कोशिकाएं काम करती हैं और जड़ से पानी खींचकर फलों तक पहुंचाती हैं

हरे नारियल में एंडोस्पर्म न्यूक्लियर टाइप यानी रंगहीन तरल होता है, नारियल पकने पर इसका पानी सूखने लगता है और एंडोस्पर्म कठोर हो जाता है, ये सफेद हिस्सा खाने योग्य होता है