Viral

किस देश ने जीता है सबसे ज्यादा बार Miss World का खिताब

By Ritika

March 09, 2024

मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन का 71वां संस्करण भारत में हो रहा है, इसका फिनाले 9 मार्च की शाम को होगा

71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आगाज 20 फरवरी को हुआ था, भारत की तरफ से सिनी शेट्टी इसमें हिस्सा ले रही हैं

लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस देश ने सबसे ज्यादा मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया है

मिस वर्ल्ड जीतने के मामले में दो देश पहले स्थान पर हैं, भारत और वेनेजुएला दोनों सबसे ज्यादा 6 बार इस पेजेंट को जीत चुके हैं

वेनेजुएला ने सबसे पहली बार 1955 में यह खिताब जीता था, वहीं भारत ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता सबसे पहले 1966 में जीती थी

वेनेजुएला ने आखिरी बार 2011 में मिस वर्ल्ड पेजेंट जीता था, भारत ने यह खिताब 2017 में आखिरी बार जीता था

वेनेजुएला और भारत के बाद यूनाइटेड किंगडम तीसरे स्थान पर है, यूके ने 5 बार ये खिताब जीता है